Sunday, August 30, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास धमाका, 8 लोगों...

दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास धमाका, 8 लोगों की मौत

दिल्ली में शाम को लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में ब्लास्ट हो गया। जिसमें 8 लोगों की मौत होने की बात आशंका है। धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट है।दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना पुलिस को मिली।

इसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई।धमाके बाद दुकानों के शीशे टूट गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भेजा गया है।

दिल्ली में धमाके के बाद यूपी, उत्तराखंड और मुंबई में भी हाई अलर्ट है।पुलिस चौकी के कुछ दूर ही कार खड़ी थ। हादसे के बाद दमकल की करीब 15 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है।

साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है।लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। शाम के समय इस इलाके में काफी भीड़ होती है। बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने भी पहुंचते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments