बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर है। एक्टर पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट है। धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया । एक्टर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 89 साल के धर्मेंद्र 31 अक्तूबर को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे।
10 नवंबर को धर्मेंद्र की तबियत गंभीर हो गई थी. इसके बाद कई एक्टर्स उनसे मिलने पहुंचे थे। सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा और अमीषा पटेल धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे।


