Tuesday, July 21, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने आज चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की दी...

पीएम मोदी ने आज चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। बता दें कि प्रधानमंत्री ने बनारस रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

मोदी ने इस अवसर पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव रख रही है। उन्होंने कहा, वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई एक ऐसी ट्रेन है जिस पर हर भारतीय को गर्व है।”नई वंदे भारत ट्रेनों में फिरोजपुर-नई दिल्ली ट्रेन इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी, जो सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।

यह ट्रेन पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों (फिरोजपुर, बठिंडा, पटियाला) को सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगी। वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो (यूनेस्को विश्व धरोहर) जैसे प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थानों को जोड़ेगी। यह मौजूदा ट्रेनों की तुलना में 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी।लखनऊ-सहारनपुर ट्रेन पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश (लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद) को जोड़ेगी, जिससे रुड़की के रास्ते हरिद्वार पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

यह सफर 7 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा ।एर्नाकुलम-बेंगलुरु दक्षिण भारत में, यह ट्रेन केरल और कर्नाटक के प्रमुख IT हब को जोड़ेगी। यह यात्रा 8 घंटे 40 मिनट में पूरा कर देगी।इन ट्रेनों से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में भी क्रांतिकारी सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments