बिहार चुनाव के प्रचार तेज होता जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को औरंगाबाद में रैली की और केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सारी सरकारी कंपनियां बेच दी, सब कुछ अडाणी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों को दे दिया गया है।राहुल ने कहा, “आप कितनी भी पढ़ाई कर लो, लेकिन परीक्षा से दो दिन पहले पेपर लीक हो जाता है।
ऐसा बिहार हमें नहीं चाहिए.” उन्होंने कहा कि आज देश में दो हिंदुस्तान बना दिए गए है। एक अरबपतियों और सूट-बूट वालों का और दूसरा गरीबों, किसानों और मजदूरों का। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “मोदी जी अरबपतियों की शादियों में जाते हैं, उनके साथ नाचते-गाते है। आपने कभी उन्हें किसी किसान से गले मिलते देखा है? किसी मजदूर का हाथ पकड़ते देखा है?”कांग्रेस नेता ने कहा, “अगर संविधान नहीं बचा तो देश में सिर्फ मोदी, अडाणी और अंबानी बचेंगे, बाकी सबका हक छिन जाएगा.” ।
उन्होंने कहा कि सरकार की बीमा योजनाएं अब किसानों से पैसे लेकर प्राइवेट कंपनियों को देने का नया तरीका बन गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत तंज कसते हुए कहा, “मोदी जानता है कि छठ में नहाने के लिए अपने लिए अलग से साफ पानी मंगवाया और आम बिहारी को यमुना के सड़े पानी में स्नान करना पड़ा।” इस दौरान राहुल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बिहार में रोजगार पैदा हो, बैंक के दरवाजे युवाओं के लिए खुलें, न कि सिर्फ अडाणी-अंबानी के लिए।”


