छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लाल खदान के पास एक बड़ा हादसा हो गया। हावड़ा रूट पर चल रही है एक यात्री ट्रेन एक मालगाड़ी से आमने-सामने टकरा गई। इस टकराव की वजह से कई डिब्बे पटरी से उतर गए।इस हादसे की वजह से कई लोगों के मरने की भी खबरदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेलवे ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर मौजूद हैं। स्टेशन के आस-पास रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी है।


