Sunday, September 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबश्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मनाने के लिए पाकिस्तान रवाना...

श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मनाने के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ जत्था

श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मनाने के लिए जत्था आज पाकिस्तान रवाना हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के नेतृत्व में पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन के लिए सिख तीर्थयात्रियों का यह जत्था अमृतसर से रवाना हुआ। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद, संगत अब फिर से पाकिस्तान के पवित्र गुरुद्वारों के दर्शन करेगी।

यह जत्था गुरुद्वारा ननकाना साहिब, पंजा साहिब, डेरा साहिब और करतारपुर साहिब समेत कई पवित्र स्थलों के दर्शन करेगा और 13 नवंबर को भारत लौटेगा। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज भी जत्थे के साथ हैं।पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध ठीक न होने के चलते दोनों देशों ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इस वजह से सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान नहीं जा पा रहे थे, लेकिन अब गुरुपर्व के अवसर पर यह जत्था फिर से पाकिस्तान जा रहा है। इस बार पाकिस्तान सरकार द्वारा लगभग 1,800 पासपोर्ट में से 1,794 तीर्थयात्रियों को वीज़ा जारी किए गए है।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने खुशी जताई और कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि आज इतने सारे तीर्थयात्री पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन करने जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments