Sunday, September 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलआंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 लोगों की...

आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 लोगों की मौत

आज आंध्र प्रदेश से बुरी ख़बर सामने आई है।आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के अवसर पर बड़ी भगदड़ मच गई। इस हादसे में 9 लोगों के मौत हो गई है, जबकि कई श्रद्धालु घायल भी हुए है।जानकारी के अनुसार, कार्तिक मास के चलते मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।

भक्तों की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन स्थिति पर नियंत्रण नहीं रख सका।अचानक धक्का-मुक्की शुरू होने से भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे जिससे अफरातफरी फैल गई।राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा, “काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है।

श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक है।मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं.” उन्होंने अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी करने को कहा है।राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments