Sunday, September 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमिड-डे-मील के मेन्यू में बदलाव,बच्चों को मिलेगा अधिक स्वस्थ और पौष्टिक खाना

मिड-डे-मील के मेन्यू में बदलाव,बच्चों को मिलेगा अधिक स्वस्थ और पौष्टिक खाना

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले ‘मिड-डे-मील’ के साप्ताहिक मेन्यू में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है।ये नए निर्देश आज से लागू होंगे।

इस बदलाव का उद्देश्य बच्चों के खाने को अधिक स्वस्थ और पौष्टिक बनाना है।मेन्यू बदलने के साथ ही शिक्षा विभाग ने खाना परोसने के तरीके को लेकर भी नए निर्देश जारी किए है।सभी स्कूलों में खाना अब विद्यार्थियों को एक लाइन में बिठाकर परोसा जाएगा।

इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी मिड-डे-मील इंचार्ज की होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही खाना तैयार करना होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उल्लंघन पाए जाने पर, इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की होगी।

1से 30 नवंबर तक का नया मिड-डे-मील जिसमें सोमवार: दाल और रोटी,मंगलवार: राजमा-चावल और एक मौसमी फल,बुधवार: काले-सफेद छोले (आलू के साथ) और पूरी / रोटी, गुरुवार: कढ़ी (आलू और प्याज के पकौड़ों के साथ) और चावल, शुक्रवार: मौसमी सब्जी के साथ रोटी,शनिवार: साबुत मूंग (उड़द दाल) की दाल के साथ चावल और खीर मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments