देश में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत आज से बदल गई है। एलपीजी सिलेंडरों की कीमत कम कर दी गई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत 5 रुपये सस्ता हो गया है। नई कीमत आज, 1 नवंबर, 2025 से लागू हो गई है।
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की संशोधित कीमत दिल्ली में ₹1590.50 हो गई है, जो पहले ₹1595.50 थी। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडरों या 14.2 किलोग्राम सिलेंडरों की कीमत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बदलाव पिछले अक्टूबर में हुआ था।
अक्तूबर में, 19 किलोग्राम सिलेंडरों की कीमत ₹15 रुपये बढ़ाई गई थी। हालांकि, अब इसे ₹5 रुपये कम कर दिया गया है। इस कटौती के बाद, कमर्शियल एलपीजी की नई कीमत, जो 1 नवंबर से लागू होगी, मुंबई में ₹1,542, कोलकाता में ₹1,694 और चेन्नई में ₹1,750 होगी।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर होटलों, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में इस्तेमाल किए जाते हैं।आईओसीएल वेबसाइट के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत अब पटना में ₹1,876, नोएडा में ₹1,876, लखनऊ में ₹1,876, भोपाल में ₹1,853.5 और गुरुग्राम में ₹1,607 होगी।


