Sunday, September 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाब5 और 6 नवंबर को पंजाब में होगी बारिश ?

5 और 6 नवंबर को पंजाब में होगी बारिश ?

मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि 5 और 6 नवंबर को पंजाब में बारिश हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, नई पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर से सक्रिय हो जाएगी। इसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा महसूस किया जाएगा, जबकि यह 5 और 6 नवंबर को पंजाब को भी प्रभावित करेगी।

इन दो दिनों के दौरान, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, और कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है।बारिश से पंजाब में हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। प्रदूषण के कण जमीन पर जमा हो जाएंगे, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार होगा। इस समय, राज्य के सभी शहर AQI 100 से ऊपर रिकॉर्ड कर रहे हैं, जिसमें बठिंडा 205 तक पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments