Sunday, September 6, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसकल से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज , कैनबरा में पहला टी-20...

कल से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज , कैनबरा में पहला टी-20 मैच 29 अक्टूबर को

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज कल से शुरू हो रही है। पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा। भारतीय टीम अगस्त 2023 के बाद से कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है। अब ऑस्ट्रेलिया में उसके पास अपनी जीत की लय को बरकरार रखने का मौका होगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार सभी टी20 मैच दोपहर 1:45 मिनट पर शुरू होंगे.भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा. 31 अक्टूबर को मेलबर्न, 2 नवंबर को होबार्ट, 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में उनका टी20 मैच खेला जाना है।वहीं सीरीज का अंतिम मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 20 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है। केवल 11 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम विजयी रही है, जबकि उनके एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments