Sunday, September 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलवरिष्ठ जज न्यायमूर्ति सूर्यकांत की सीजेआई के लिए सिफारिश, CJI गवई ने...

वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति सूर्यकांत की सीजेआई के लिए सिफारिश, CJI गवई ने सुझाया नाम

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भूषण आर. गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत को अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वर्तमान सीजेआई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें CJI के रूप में पदभार ग्रहण कर सकते है।

सीजेआई गवई 23 नवंबर को रिटायर्ड होंगे। सूत्रों के अनुसार इस साल 14 मई को प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले न्यायमूर्ति गवई ने अगले प्रधान न्यायाधीश के रूप में केंद्रीय विधि मंत्रालय से न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत का सीजेआई के रूप में कार्यकाल एक साल 2 महीने से अधिक होगा। वो 9 फरवरी 2027 में सेवानिवृत्त होंगे।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष है। सीजेआई गवई ने अपनी सिफारिश में न्यायमूर्ति कांत को सभी पहलुओं में कमान संभालने के लिए उपयुक्त और सक्षम बताया है।

उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों की सामाजिक पृष्ठभूमि समान है, जो दृढ़ता और संघर्ष से परिपूर्ण है. गवई ने बताया, “मेरी तरह न्यायमूर्ति कांत भी समाज के उस वर्ग से आते है, जिसने जीवन के हर स्तर पर संघर्ष देखा है, जिससे मुझे विश्वास है कि वे उन लोगों के दर्द और पीड़ा को समझने के लिए सबसे उपयुक्त होंगे, जिन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायपालिका की आवश्यकता है.”।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments