पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार, 27 अक्तूबर को 1,22,500 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,23,451 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
करीब 10:10 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,22,150 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1300 रुपए की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआत कारोबार में ही 1,21,822 रुपए के लो लेवल पर पहुंचा था।आखिरी के कुछ सालों में सोने की कीमतों में आई तेजी ने आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल कर दिया हैं. हालांकि, दिवाली के बाद से इसकी कीमतें कम हुई है,ऐसे में निवेशक और आमलोगों के लिए सोना खरीदने का एक अवसर भी है।


