दिल्ली में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुतक्की के साथ बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “मुझे आज काबुल में भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के स्तर पर डेवलप करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.” उन्होंने आगे कहा कि भारत अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
एस जयशंकर ने मुतक्की के साथ बैठक के दौरान कहा कि हमारे बीच घनिष्ठ सहयोग आपके राष्ट्रीय विकास के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता और लचीलेपन में भी योगदान देता है. इसे और बढ़ाने के लिए मुझे आज काबुल में भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के स्तर पर उन्नत करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।


