Sunday, September 13, 2026

Google search engine
Homeनेशनललद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ सुप्रीम...

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, पत्नी ने की रिहाई की मांग

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं. गीतांजलि ने हेबियस कॉर्पस यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की है. उन्होंने सोनम की तत्काल रिहाई की मांग कीयाचिका में कहा गया है कि सोनम लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे. उन पर गलत आरोप लगाए गए।

अब उन्हें NSA के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर ले जाने की बात कही जा रही है, लेकिन प्रशासन ने इससे जुड़ा डिटेंशन ऑर्डर उपलब्ध नहीं करवाया है. ऐसे में यह हिरासत अवैध है. सोनम को रिहा किया जाए.मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरण वैज्ञानिक सोनम वांगचुक लंबे समय से लद्दाख के आंदोलन का प्रमुख चेहरा हैं।

यह आंदोलन लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत विशेष दर्जा देने की मांग से जुड़ा है. छठी अनुसूची में शामिल होने से क्षेत्र को स्थानीय संसाधनों पर अधिक अधिकार, सांस्कृतिक संरक्षण और स्वायत्त परिषद जैसी संवैधानिक गारंटी मिलती हैं.।याचिका में कहा गया है कि सोनम लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे।

उन पर गलत आरोप लगाए गए. अब उन्हें NSA के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर ले जाने की बात कही जा रही है, लेकिन प्रशासन ने इससे जुड़ा डिटेंशन ऑर्डर उपलब्ध नहीं करवाया है. ऐसे में यह हिरासत अवैध है. सोनम को रिहा किया जाए.मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरण वैज्ञानिक सोनम वांगचुक लंबे समय से लद्दाख के आंदोलन का प्रमुख चेहरा हैं।

यह आंदोलन लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत विशेष दर्जा देने की मांग से जुड़ा है. छठी अनुसूची में शामिल होने से क्षेत्र को स्थानीय संसाधनों पर अधिक अधिकार, सांस्कृतिक संरक्षण और स्वायत्त परिषद जैसी संवैधानिक गारंटी मिलती हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments