प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) को शुरू हुए दस साल हो गए है। इस योजना ने देश के करोड़ों आम लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने में क्रांतिकारी भूमिका निभाई है। अब, जिन लोगों ने 2014-2015 में अपने जन धन खाते खुलवाए थे, उनके लिए एक ज़रूरी अपडेट है।
सरकार ने इन खातों की री-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025 तय की है। अगर आप कल तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो आपका खाता बंद (निष्क्रिय) हो सकता है। 10 साल की वैधता: बैंकिंग नियमों के अनुसार, बैंक खातों की केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) वैधता 10 साल की होती है। 2014-15 में खोले गए जन धन खातों को 10 साल पूरे हो गए हैं, इसलिए उन्हें फिर से अपडेट करवाना अनिवार्य है।
अपने खाते को सक्रिय रखने के लिए: अपने खाते को सक्रिय रखने और सभी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए री-केवाईसी एक अनिवार्य प्रक्रिया है।यह प्रक्रिया धोखाधड़ी को रोकने और सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद करती है। आप अपनी बैंक शाखा में जाकर पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज़ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) और हाल ही की एक तस्वीर जमा करके इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अब तक लगभग 1 लाख ग्राम पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।


