Sunday, April 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलभारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप अपने नाम किया

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप अपने नाम किया

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम कियाभारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।

भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में दो बार चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया है और अब उसकी नजरें पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने पर है। भारत टी-20 प्रारूप में एशिया कप का खिताब हासिल करने से एक कदम दूर है। आपको बतादें कि 41 साल के एशिया कप के इतिहास में ये दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। भारतीय टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव हो सकते हैं।

अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की जगह शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। वहीं, पाकिस्तान टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है।भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या की जगह रिंकू सिंह को शामिल किया गया है, अर्शदीप सिंह की जगह जसप्रीत बुमराह लौटे हैं और हर्षित राणा की जगह शिवम दुबे को मौका मिला है। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments