Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटमशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवांदा भयानक सड़क हादसे में हुए घायल,अस्पताल में...

मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवांदा भयानक सड़क हादसे में हुए घायल,अस्पताल में भर्ती

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवांदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त वे अपनी बाइक चला रहे थे और सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर को गंभीर चोटें लगीं। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। हादसे के बाद उनके दिमाग को गंभीर क्षति पहुंची है और अस्पताल ले जाते समय उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। एक टीम डॉक्टरों की लगातार उनकी जांच कर रही है, और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों के बयान का इंतजार किया जा रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकार फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचे।

इनमें गायक कंवर ग्रीवाल, कुलविंदर बिल्ला, अभिनेता करमजीत अनमोल सहित कई अन्य शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस और कलाकारों ने राजवीर के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की हैं।राजवीर जवांदा पंजाबी संगीत जगत में अपनी मधुर आवाज और लोकप्रिय गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके चाहने वाले इस वक्त दुखी हैं और भगवान से उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments