Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदेश भर में आज से नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स लागू ,...

देश भर में आज से नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स लागू , जीएसटी 2.0 की वजह से कई चीजें होंगी सस्ती

देशभर में आज 22 सितंबर से नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स GST लागू हो रहा है। अब जरूरत के कई सामानों पर टैक्स नहीं लगेगा, वहीं कुछ वस्तुओं पर 5 प्रतिशत ही टैक्स लगेगा।जीएसटी 2.0 की वजह से कई चीजें सस्ती हो गई हैं, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगा। 22 सितंबर से साबुन, शैम्पू, बेबी डायपर, मंजन, रेजर और आफ्टर-शेव लोशन सहित कई चीजें सस्ती हो गई है।

कंपनियों ने नई रेट लिस्ट भी जारी की है।इससे ग्राहकों को पुराने और नए रेट में फर्क आसानी से समझ आ सकेगा।अहम बात यह भी है कि जीएसटी 2.0 की वजह से कुछ चीजें महंगी भी होंगी।

इनकी कीमत इतनी ज्यादा होगी कि सामान्य आदमी सिर पकड़ लेगा।केंद्र सरकार ने सिगरेट, गुटखा और तंबाकू समेत कई सिन गुड्स पर 40 प्रतिशत टैक्स लगाया है। सोडा, कार्बोनेटेड कोल्ड-ड्रिंग, कैफिन युक्त ड्रिंक्स पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगी है।

लग्जरी गाड़ियां और बड़ी बाइक्स (350 सीसी से ज्यादा) पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू हो गई है। प्राइवेट एयरक्राफ्ट, स्पोर्ट्स बोट, महंगी घड़ियां, आर्टिक जूलरी, कोक और लिग्नाइट पर भी ज्यादा जीएसटी लगी है। यह सभी चीजें महंगी हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments