भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से फोन पर बात की है। इस बातचीत में पीएम मोदी ने नेपाल में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के लिए भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
पीएम मोदी ने इस बातचीत की जानकारी ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की से आत्मीय बातचीत हुई। हाल ही में ‘Gen Z’ आंदोलन के दौरान हुई जानमाल की दुखद हानि पर दिल से संवेदना व्यक्त की और शांति बहाल करने के प्रयासों के लिए भारत के दृढ़ समर्थन को दोहराया।”
इसके साथ ही, पीएम मोदी ने 19 सितंबर को नेपाल के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और नेपाल की जनता को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीभारत सरकार ने नेपाल में हुए इस सत्ता परिवर्तन का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे देश में शांति और स्थिरता आएगी। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि एक करीबी पड़ोसी और लोकतांत्रिक साझेदार होने के नाते भारत नेपाल के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करना जारी रखेगा।



