Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबएसकेएम ने बांध को मजबूत करने में लगे लोगों के प्रति नकोदर...

एसकेएम ने बांध को मजबूत करने में लगे लोगों के प्रति नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर मान के अशिष्ट व्यवहार की कड़ी निंदा की

NRI SANJH JALANDHAR (3 SEPTEMBER)


संयुक्त किसान मोर्चा ने सतलुज नदी पर धुस्सी बांध को मजबूत करने में लगे किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के प्रति नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर मान के अशिष्ट व्यवहार की क कोड़ी निंदा की है और विधायकों से लोगों के बारे में अपशब्द कहने के लिए माफ़ी मांगने की मांग की है। मोर्चा ने यह भी मांग की है कि राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री सस्ती प्रसिद्धि के लिए फोटोशूट करवाने के बजाय, आपदा की इस घड़ी में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक समाधान करें। गौरतलब है कि कल बिलगा कस्बे के पास सतलुज नदी के धुस्सी बांध के टूटने के बाद जब इलाके के लोगों समेत किसान संगठनों के कार्यकर्ता बांध को मजबूत करने के लिए एकत्रित हुए थे, तो विधायक इंद्रजीत कौर ने लोगों से सहयोग करने की बजाय अभद्र व्यवहार किया और बुरा-भला कहा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि पंजाब के लोग सदी की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहे हैं। आपदा की इस घड़ी में लोग एक-दूसरे का सहारा तो बने हैं, लेकिन सरकार के प्रबंधों की लचरता भी उजागर हुई है। विडंबना यह है कि आप के अधिकतर विधायक और मंत्री लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाने की बजाय फोटो खिंचवाने निकल पड़ते हैं। जिससे लोगों में सरकार और उसके अमले के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि अगर सरकारी नुमाइंदों के रवैये में सुधार नहीं आया तो उन्हें लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। प्रेस को जारी एक बयान में अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्जगिल और कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि नकोदर विधायक द्वारा स्वेच्छा से सेवाभाव से काम कर रहे लोगों से नाराज़ होकर बाँध की मज़बूती के लिए जवाबदेही से जुड़े सवाल पूछना और बुरा-भला कहना दर्शाता है कि सत्ता के नशे में चूर लोग इस दुख की घड़ी में भी सिर्फ़ सस्ती शोहरत की राजनीति कर रहे हैं।
जारीकर्ता
अध्यक्ष
बलबीर सिंह राजेवाल
बूटा सिंह बुर्जगिल
कुलवंत सिंह संधू
9463053401

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments