Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
Homeनेशनलबड़ी खबर : यूरोपियन यूनियन ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी तेल...

बड़ी खबर : यूरोपियन यूनियन ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी वाडिनार पर लगाए प्रतिबंध, NATO ने दी थी धमकी

NRI SANJH JALANDHAR (19 JULY )

यूरोपियन कमीशन की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने एलान किया है कि यूक्रेन से युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ यूरोपियन यूनियन के नए प्रतिबंधों के तहत कमीशन ने गुजरात स्थित वाडिनार तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाए हैं। वाडिनार रिफाइनरी भारत की दूसरी सबसे बड़ी सिंगल लोकेशन रिफाइनरी है और उसमें रूस की सरकारी कंपनी रोसनेफ्ट की 49% हिस्सेदारी है। बता दें कि, इस प्रतिबंध को भारत द्वारा रूस से क्रूड ऑयल और गैस खरीदने से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या कहा था नाटो चीफ मार्क रूट ने

दरअसल पिछले दिनों रूस से कच्चा तेल खरीदने पर नाटो चीफ मार्क रूट ने भारत समेत ब्राजील और चीन को धमकी दी थी। नाटो चीफ ने कहा था कि ब्राजील, चीन और भारत जैसे देश रूस के साथ व्यापार करना जारी रखते हैं तो उन पर सेकेंडरी सैंक्शंस बहुत भारी पड़ सकते हैं। ये सैंक्शंस अमेरिका द्वारा इन देशों पर लगाया जा सकता है।

नाटो महासचिव मार्क रूट ने कहा कि- “सुनिए.. अगर आप चीन के राष्ट्रपति हैं, या फिर भारत के प्रधानमंत्री हैं या फिर ब्राजील के राष्ट्रपति हैं। आप अभी भी रूसियों के साथ बिजनेस कर रहे हैं और उनका तेल और गैस खरीद रहे हैं, तो आप समझ लीजिए कि अगर मॉस्को में बैठा वो आदमी शांति वार्ता को गंभीरता से नहीं ले रहा है तो मैं 100 परसेंट का सेकेंडरी सैंक्शंस लगाने जा रहा हूं

भारत ने कहा था- हमें मत सिखाए ऑयल और गैस किससे खरीदना है

वहीं रूस से क्रूड ऑयल और गैस खरीदने पर नाटो चीफ मार्क रूट (NATO chief Mark Rutte) की धमकियों पर भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर पश्चिमी देशों पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें मत सिखाए ऑयल और गैस किससे खरीदना है। भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने नाटो चीफ मार्क रूट की धमकियों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि उनके बॉस का दिमाग किसी भी प्रेशर को महसूस करने के लिए नहीं बना है और उन्हें ताकत यहीं से मिलती है।

अमेरिका और नाटो की टैरिफ धमकियों का केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने खरा-खरा जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि हम बहुत शुरुआत से ही इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि हमें जहां से भी तेल खरीदना होगा हम खरीदेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री का आखिरी कमिटमेंट उनके उपभोक्ताओं के साथ है। हम इस नीति पर कायम रहे हैं।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस मामले में नाटो चीफ की धमकियों के एक-एक धागे खोल दिए। केंद्रीय मंत्री पुरी वेबसाइट फर्स्ट पोस्ट के साथ बात कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका ने भारत पर सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की धमकी दी है। इसका भारत को होने वाले तेल सप्लाई पर क्या असर देखते हैं और हमारे देश का बैकअप प्लान क्या है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments