Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलब्रेकिंग)ISI के 13 आतंकी गिरफ्तार:2 RPG, 2.5 IED, 2 किलो RDX-ग्रेनेड सहित...

ब्रेकिंग)ISI के 13 आतंकी गिरफ्तार:2 RPG, 2.5 IED, 2 किलो RDX-ग्रेनेड सहित हथियार बरामद, माहौल खराब करने की साजिश नाकाम

पंजाब में ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार:

NRI SANJH JALANDHAR (19 APRIL)

पंजाब पुलिस की टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर एक ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में बम और हथियारों की खेप बरामद की गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर प्रतिबंधित गतिविधियां करवा रहे थे। गिरफ्तार आतंकियों ने कई थानों और लोगों की टारगेट किलिंग करनी थी। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जल्द सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

डीजीपी बोले- दो मोड्यूल का भंडा फोड़ किया

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

आरोपियों से पुलिस ने 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद किए हैं।

अब पढ़ें कौन सा आतंकी किस मॉड्यूल से जुड़ा

  1. मॉड्यूल सत्ता नौशेरा का, चार गुर्गे अरेस्ट हुए

पहले मॉड्यूल में फ्रांस आधारित बीकेआई का लिंक सामने आया। जिसमें पुलिस ने मास्टरमाइंड सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा निवासी होशियारपुर का नाम शामिल है। सत्ता फ्रांस में बैठकर देश में अपने गुर्गों के जरिए आतंकी गतिविधियां करवा रहा है।

जिनके गुर्गों से पुलिस ने लोडेड आरपीजी, 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 ग्रेनेड, 2 किलोग्राम आरडीएक्स (रिमोट-नियंत्रित), 3 पिस्तौल, 6 मैगजीन, 34 जिंदा राउंड, 1 वायरलेस सेट सहित अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में जतिंदर उर्फ ​​हनी, जगजीत उर्फ ​​जग्गा (कपूरथला), हरप्रीत और जगरूप (होशियारपुर) का नाम शामिल है। जिनके खिलाफ अमृतसर SSOC में मामला दर्ज किया गया है।

2- दूसरा मॉड्यूल ग्रीस और पाकिस्तान से जुड़ा

मिली जानकारी के अनुसार दूसरा मॉड्यूल ग्रीस और पाकिस्तान आधारित आतंकियों द्वारा चलाया जा रहा है। इसके संचालन में सबसे प्रमुख कान जसविंदर उर्फ ​​मन्नू अगवान निवासी गुरदासपुर (ग्रीस में छिपा) और पाक आधारित हरविंदर रिंदा से जुड़ा हुआ है।

जिसमें पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने 1 आरपीजी लांचर, 2 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 10 कारतूस, 3 वाहन बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments