Friday, June 5, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए रविवार? पढ़ें दैनिक...

कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए रविवार? पढ़ें दैनिक राशिफल

NRI SANJH JALANDHAR (13 APRIL )

हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (13 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (13 अप्रैल) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (13 April ka mesh rashifal)
आज आपको घर-परिवार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने की संभावना है। प्रेमी के साथ रिश्ता गर्मजोशी से भरा रहेगा। रोमांटिक यादें बनेंगी। किसी को कम आंकने से बचें।
आज की सलाह: तीर्थयात्रियों की मदद करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा और धन लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 7

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (13 April ka vrishabh rashifal)
अपने व्यवहार पर सुधार करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन पर उतार-चढ़ाव हो सकता है। वित्तीय लेनदेन काफी लाभ दे सकते हैं। प्रेम जीवन में गलतफहमियों को दूर करें। जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं।
आज की सलाह: अपने स्वास्थ्य और ऊर्जा को बेहतर बनाने के लिए हल्दी वाला दूध पिएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 88

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (13 April ka mithun rashifal)
दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन को लेकर आप संतुष्ठ रहेंगे।
आज की सलाह: चावल, दलिया और गेहूं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दान करें। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 5

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (13 April ka kark rashifal)
खानपान पर ध्यान दें,ज्यादा खाने से बचें। नहीं तो गर्मी की वजह से आपको शारीरिक समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके बेहतर संबंध बनेंगे। भविष्य के वित्तीय मामलों को लेकर चिंता जाहिर कर सकते हैं। शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में शांति और खुशहाली बनाए रखने के लिए कुत्तों को दूध पिलाएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 4

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (13 April ka singh rashifal)
आज आपके अंदर कॉम्फिडेंस की कमी हो सकती है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ईश्वर पर भरोसा करें। किसी जरूरी कार्य पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। बड़े-बड़े वादे करने वालों से दूर रहने की सलाह है। उनकी बातों पर आकर अपना समय बर्बाद न करें।
आज की सलाह: भगवान शिव का पंचामृत (दूध, दही, शहद, चीनी और घी का मिश्रण) से अभिषेक करें। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 15

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (13 April ka kanya rashifal)
अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको अपनी नियमित डाइट पर बदलाव करने की जरूरत है। निवेश करने के लिए आप कोई नया वेंचर खोज सकते हैं। रोमांटिक समय बिताने के लिए माहौल बहुत अच्छा है। दिन को यादगार बनाने का प्रयास करें।
आज की सलाह: खाने में अपने इलायची को शामिल करें, इससे आपकी सेहत में सुधार होगा और तंदुरुस्ती आएगी।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 7

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (13 April ka tula rashifal)
ऑफिस में वरिष्ठों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इससे बचें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज का समय भाई-बहनों के साथ घर पर बिताने का प्रयास करें। आपके बीच रिश्ते में मजबूती आएगी। पार्टनर के बीच भावनात्मक जुड़ाव रहेगा।
आज की सलाह: अपने गुस्से को नियंत्रित रखें। देवी सरस्वती की पूजा करें। दिन अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 2

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (13 April ka vrishchik rashifal)
आज आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों को काफी पसंद आएगा। लो आपसे काफी प्रभावित भी हो सकते हैं। दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो आपके साथ वे मीठा बोलकर फायदा उठा सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। दिन का भरपूर फायदा उठाएं।
आज की सलाह: चरित्र पर ध्यान रखें। आपके व्यवहार का दायरा बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments