Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeनेशनलबीजेपी नेता पर हमले मामले में पुलिस ने दिल्ली से संदिग्ध किए...

बीजेपी नेता पर हमले मामले में पुलिस ने दिल्ली से संदिग्ध किए गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (9 APRIL)

बीजेपी के पूर्व प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय एजेंसियां एक्शन में हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए जल्द मामले में जांच के लिए आ सकती है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने मामले में सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं, जिससे मामले में तय से जांच की जा सके। पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली से कुछ संदिग्धों को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। इसे लेकर जालंधर सिटी पुलिस की टीमें दिल्ली रवाना हो गई हैं। हालांकि इसे लेकर पंजाब पुलिस द्वारा कोई सटीक बयान नहीं जारी किया गया है।

आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया
कालिया ने कहा- सीसीटीवी में एक दिख रहा था कि उक्त आरोपी मुंह ढक कर आए थे। आज भी कालिया से मिलने के लिए विभिन्न नेता पहुंच रहें। बीजेपी नेता फतेह जंग सिंह बाजवा सहित अन्य नेताओं के नाम शामिल है। बाजवा ने कहा- हम कालिया साहिब का हौसला बढ़ाने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।आरोपियों को पुलिस ने दोपहर के वक्त कोर्ट में पेश किया और रिमांड हासिल किया है। आरोपियों से फरार चल रहे अन्य साथियों और पाकिस्तान लिंक पर पूछताछ की जा रही है।

मजीठिया ने कहा- पुलिस लोगों को गुमराह कर रही, केस भटकाने की कोशिश
अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा- पंजाब पुलिस को खुद के इंटेलिजेंस के अधिकारियों तक पर भरोसा नहीं है। पंजाब में इंटेलिजेंस ऑफिस पर रॉकेट लॉन्चर से हमला हो गया, ये पंजाब का सुरक्षा क्या करेंगे? पंजाब में कई जगहों पर ग्रेनेड हमले हो चुके हैं, मगर पंजाब के मुख्यमंत्री और मंत्री कहते हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा है।

मजीठिया ने कहा- कालिया साहब जैसे व्यक्ति सेफ नहीं है, तो आम लोगों का क्या होगा। पंजाब में कुल 17 ब्लास्ट हो गए हैं, मगर पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। मामले में जब तक एनआईए जांच नहीं करती, उतनी देर तक मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी। मजीठिया ने कहा पंजाब पुलिस द्वारा दी गई जानकारी सिर्फ लोगों को मिसलीड कर ने वाली है। पंजाब पुलिस ने सिर्फ लोगों को गुमराह कर रही है। पाकिस्तान डॉन भट्टी का नाम पाकिस्तान में इतना नहीं है, जितना पंजाब पुलिस ने भारत में उसका नाम बना दिया।

ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने फेंका था ग्रेनेड
बता दें कि किराए पर लिए गए ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने पूर्व मंत्री के घर पर 7-8 अप्रैल की दरमियानी रात को करीब 1.03 बजे हैंड ग्रेनेड फेंका था। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया था। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर में अपने परिवार के साथ मौजूद थे।

जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार निवासी सुभाना रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ काका उर्फ लक्का निवासी भार्गव कैंप (जालंधर) के रूप में हुई थी। दोनों की पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments