Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलउत्तराखंड में बड़ा हादसा: चमोली जिले में बर्फ का पहाड़ धंसा, 57 मजूदर...

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चमोली जिले में बर्फ का पहाड़ धंसा, 57 मजूदर दबे; 32 लोगों को बाहर निकाला गया, बचाव कार्य जारी

NRI SANJH JALANDHAR (28 FEBRUARY)

उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच शुक्रवार (28 फरवरी) बड़ा हादसा सामने आया है। चमोली जिले माणा गांव में बर्फ का पहाड़ धंसने से 57 मजदूर दब गए हैं। इनमें से बचाए गए लोगों की संख्या 16 से बढ़कर 32 हो गई है। जबकि अन्य को बाहर निकालने बचाव कार्य जारी है। हिमस्खलन के चलते प्रभावित क्षेत्र की ओर जाने वाला मार्ग बंद है। जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। 

उत्तराखंड के माणा गांव में एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही ITBP और सेना के जवान गांव पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। SDRF और NDRF की टीमें भी घटना स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।  

बीआरओ कैंप के पास  हादसा 
पुलिस के मुताबिक, हिमस्खलन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के पास हुआ है। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि इस घटना में 57 मजदूर फंस गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 10 मजदूरों को बचा लिया गया है और गंभीर हालत में माणा के पास सेना के कैंप में भेज दिया गया है।

हाइवे निर्माण में लगे थे श्रमिक 
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया, सुबह 8 बजे हादसे की सूचना मिली है।
ठेकेदार के कुछ श्रमिक सड़क (हाइवे) निर्माण में लगे थे। मृतकों की सही संख्या स्पष्ट नहीं है। 10 लोग बचाए जा चुके हैं। कुछ को लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें उपचार के लिए भेजा गया है।

CM धामी ने जताया दुख 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। X पर पोस्ट लिखकर भगवान बद्री विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं। सीएम ने बताया कि चमोली जनपद में माणा गांव के पास हिमस्खलन के चलते निर्माण कार्य में लगे कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार मिला है। आईटीबीपी और बीआरओ द्वारा राहत व  बचाव कार्य किया जा रहा है। 

जम्मू कश्मीर और हिमाचल में भी तबाही 
बर्फबारी, बारिश और हिमस्खलन से जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ इलाकों में भारी तबाही का महौल है। कश्मीर में 7 मार्च तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। कश्मीर जम्मू हाइवे और लद्दाख हाहवे पर आवागमन बंद है। हिमाचल के कुल्लू जिले में भारी बारिश से गाड़ियां नाले में बह गईं। यहां एक यात्री बस पटलने की भी सूचना मिली है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments