Monday, April 27, 2026

Google search engine
HomeनेशनलUnion Budget 2025: किसानों को मिला तोहफा, क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की...

Union Budget 2025: किसानों को मिला तोहफा, क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 5 लाख, बिहार में बनेगा मखाना बोर्ड, नई योजना का भी ऐलान

NRI SANJH JALANDHAR (1 JANUARY)

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आम बजट (Budget-2025-26) पेश कर दिया है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारण बजट पेश कर दिया है। निर्मला सीतारमण का यह रिकॉर्ड लगातार आठवां बजट हैं। केंद्र सरकार ने सबसे पहले कृषि (Agriculture) के क्षेत्र में बड़ी घोषणा की है।

शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) ने अपने तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर दिया है। जिसमें कृषि निवेश पर जोर दिया गया है। पीएम कृषि योजना (PM Agriculture Scheme) लागू रहेगी। मोदी सरकार किसानों के लिए नई योजना लागू करेगी। केंद्र सरकार धनधान्य योजना (Dhandhanya Yojana) लागू करेंगी। नई योजना से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ होगा। 6 क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा। SME सेक्टर पर भी सरकार का खास फोकस है। उपज को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा बिहार राज्य में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट तीन लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments