Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदेशभर में सर्दी का सितम: दिल्ली में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी,...

देशभर में सर्दी का सितम: दिल्ली में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान में तापमान 10 डिग्री से नीचे

NRI SANJH JALANDHAR (21 JANUARY)

देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है। दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी से पारा माइनस में पहुंच गया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब और हरियाणा में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। वहीं, दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली: बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
दिल्ली में सर्द हवाओं के बीच आज से बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम 7 डिग्री तक गिर सकता है। कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 8 फ्लाइट्स और 12 ट्रेनें लेट हुई हैं। सफदरजंग और पालम इलाके में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पालम में 17.0°C और अयनागर में 12.6°C न्यूनतम तामान रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कोहरे का अलर्ट किया गया है। 

जम्मू-कश्मीर: ठंड से राहत, कोई अलर्ट नहीं
जम्मू-कश्मीर में फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को जम्मू कश्मीर में धूप खिली नजर आई। हालांकि, तापमान में गिरावट जारी है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 10°C, श्रीनगर का 5°C, और लेह का 2°C दर्ज किया गया है। इस समय राज्य में कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है। आईएमडी के अनुसार, 26 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मंगलवार को कोहरे के कारण किसी भी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर फ्लाइट्स या ट्रेनों के लेट होने की सूचना नहीं है। दिन के समय धूप और रात के समय ठंड रहने की संभावना है। 

हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट
हिमाचल में ताबो का तापमान माइनस 4.3 डिग्री पर पहुंच गया है। कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी का अनुमान है। अटल टनल रोहतांग खुली है, लेकिन पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। सोलंगनाला में तेजी से पिघलती बर्फ ने पर्यटन को प्रभावित किया है। मंगलवार को इन इलाकों में कोल्ड डे का अलर्ट है।शिमला में 2°C, मनाली में -1°C, और धर्मशाला में 4°C दर्ज किया गया है। राज्य के 5 जिलों  शिमला, सोलन, कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण  शिमला एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स और कांगड़ा रेलवे स्टेशन पर 3 ट्रेनें लेट हुई हैं। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है।  

पंजाब: 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी
पंजाब और हरियाणा में सुबह घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया। पंजाब में फरीदकोट, जालंधर और अमृतसर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। चंडीगढ़ में 8°C, अमृतसर में 7°C, और लुधियाना में 6°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। सबसे ठंडा स्थान लुधियाना रहा, जहां तापमान 6°C तक गिर गया। राज्य के 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी है, जिनमें अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली शामिल हैं। कोहरे के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 3 फ्लाइट्स और अमृतसर रेलवे स्टेशन पर 2 ट्रेनें लेट हुई हैं। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments