Thursday, April 23, 2026

Google search engine
HomeCrimeपुलिस पर गैंगस्टर विक्की गोंडर के गुर्गों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई...

पुलिस पर गैंगस्टर विक्की गोंडर के गुर्गों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में 2 जख्मी, 4 पिस्तौल बरामद

NRI SANJH JALANDHAR (19 JANUARY)

जालंधर सिटी पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर विक्की गौंडर के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई है। आरोपियों से पुलिस ने 4 अवैध हथियार और 100 हेरोइन बरामद की है। फिलहाल क्राइम सीन पर सिटी पुलिस के उच्च अधिकारियों की टीम मूव हो गई है। ये एकनकाउंटर थाना सदर के एरिया में गया है।

सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों को जालंधर में दर्ज एक पुलिस एफआईआर के मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस का कोई बयान नहीं आया है। मौके से किसी को गोली लगी या नहीं, इस पर भी पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया है। जांच के लिए अलग अलग टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी टीम, आरोपियों ने चलाई गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर विक्की गौंडर का साथी जख्मी हुआ है। पुलिस पर आरोपियों ने पहले गोली चलाई थी। पिछले कुछ दिनों से आरोपी पुलिस की रिमांड पर थे। हथियारों की रिकवरी के लिए पुलिस ने आरोपियों को थाना सदर के एरिया में लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी।

जबरन वसूली, डकैती सहित अन्य मामले में आरोपी पर दर्ज

प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में जबरन वसूली, डकैती, ड्रग्स तस्करी और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। कुछ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी और कुछ में होनी बाकी थी।

आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों को हथियार भी मुहैया करवाने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी हैं। जिनसे कुल 100 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। ये एनकाउंटर स्पेशल सेल के इंचार्ज जसपाल सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ किया गया है। जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments