Friday, March 13, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपाकिस्तान: पूर्व PM इमरान खान को 14 और पत्नी बुशरा बीबी को 7...

पाकिस्तान: पूर्व PM इमरान खान को 14 और पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की जेल; अल-कादिर ट्रस्ट मामले कोर्ट ने सुनाया फैसला

NRI SANJH JALANDHAR (17 JANUARY)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की मुश्किलें बढ़ गई है। एक स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार (17 जनवरी)  को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में दोनों काे दोषी करार दिया। कोर्ट ने इमरान खान को 14 साल और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला रावलपिंडी की अदियाला जेल में एक अस्थायी अदालत में जज नासिर जावेद राणा ने सुनाया। कोर्ट ने दोनों पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। बुशरा बीबी को फैसले के तुरंत बाद हाई सिक्योरिटी के बीच गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है अल-कादिर ट्रस्ट मामला?
यह मामला भ्रष्टाचार और गैर कानूनी ढंग से पैसे विदेश भेजने से जुड़ा है। आरोप है कि इमरान खान और बुशरा बीबी ने बह‌रिया टाउन लिमिटेड से अरबों रुपए और सैकड़ों कनाल जमीन ली थी। यह रकम यूनाइटेड किंगडम से लौटाए गए 50 अरब रुपए को वैध बनाने के लिए इस्तेमाल की गई। 2023 में नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने इस मामले में इमरान और सात दूसरे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

कोर्ट से बुशरा बीबी की गिरफ्तारी 
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, फैसले के दौरान बुशरा बीबी अदियाला जेल में ही मौजूद थीं। फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान खान पहले से ही जेल में बंद थे। पीटीआई के चेयरमैन बैरिस्टर गोहर अली खान ने मीडिया से कहा था कि पिछले दो वर्षों में हुए अन्याय के आधार पर इमरान और बुशरा को बरी किया जाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

मामले में गवाहों की गवाही ने बदला फैसला
इस मामले में कई गवाहों ने अदालत में बयान दिए। पूर्व मंत्री परवेज खट्टक और इमरान के प्रधान सचिव आजम खान की गवाही ने कोर्ट का ध्यान खींचा। आजम ने 2019 की एक बैठक का हवाला दिया, जिसमें कई सीक्रेट डॉक्युमेंट पेश किए गए थे। गवाहों ने बताया कि यह मामला केवल लैंड ट्रांसफर का नहीं है। यह मामला पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के गहरे जाल का हिस्सा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments