Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
HomeएंटरटेनमेंटSaif Ali Khan Attack: सैफ पर हमले के संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत...

Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमले के संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया, बांद्रा थाने में हो रही पूछताछ

NRI SANJH JALANDHAR (17 JANUARY)

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध आरोपी शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार की सुबह संदिग्ध को बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया जिससे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद संदिग्ध बांद्रा रेल्वे स्टेशन के पास घूमते हुए नजर आया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की है।

पकड़े गए संदिग्ध ने ही सैफ अली खान पर हमला किया है या नहीं फिलहाल पुलिस ने ये स्पष्ट नहीं किया है। पूछताछ के बाद ही ये क्लियर हो पाएगा। बता दें, गुरुवार अल सुबह अभिनेता के घर में घुसकर एक आरोपी ने उनपर हमला किया। आरोपी को एक्टर के घर की बिल्डिंग की छठे फ्लोर की सीढ़ियों से भागते देखा गया था। सीसीटीवी में उसका चेहरा कैप्चर हुआ है। 32 घंटो से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभिनेता पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। फिलहाल संदिग्ध आरोपी को पकड़ कर पुलिस मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में उससे पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments