Friday, April 24, 2026

Google search engine
HomeनेशनलPM मोदी ने किया ISKCON मंदिर का उद्घाटन, कहा- भारत को समझने...

PM मोदी ने किया ISKCON मंदिर का उद्घाटन, कहा- भारत को समझने के लिए अध्यात्म ही रास्ता

NRI SANJH JALANDHAR (15 JANUARY)

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में PM मोदी ने एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया. यह मंदिर 16 नवंबर से भक्तों के लिए खुलेगा. खारघर के 9 एकड़ में फैले भगवान कृष्ण को समर्पित इस भव्य मंदिर का नाम श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर है। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि भारत (India) को समझने के लिए अध्यात्म को आत्मसात करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि जो लोग दुनिया को केवल भौतिक दृष्टि से देखते हैं, उन्हें भारत भी अलग-अलग भाषा और प्रांतों का समूह नजर आता है। लेकिन जब आप इस सांस्कृतिक चेतना से अपनी-अपनी आत्मा को जोड़ते हैं, तब आपको भारत के विराट रूप के दर्शन होते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि ये मंदिर परिसर आस्था के साथ-साथ भारत की चेतना को भी समृद्ध करने का एक पुण्य केंद्र बनेगा. मैं इस पुनीत कार्य के लिए इस्कॉन के सभी संतों और सदस्यों को और महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

बता दें कि नवी मुंबई के इस्कॉन मंदिर खारघर का उद्घाटन समारोह 9 जनवरी को शुरू हुआ था जो आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मंदिर के शुभारंभ के साथ समाप्त हुआ. इस दौरान कई विशेष धार्मिक कार्यक्रम और यज्ञ अनुष्ठान किए गए. पीएम ने आज मुख्य मंदिर का उद्घाटन करने के साथ ही सांस्कृतिक केंद्र और वैदिक संग्रहालय की आधारशिला भी रखी।

PM मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा- जब देश गुलामियों की बेड़ियों में बंधा था, तब प्रभुपाद जी स्वामी इस्कॉन जैसा मिशन शुरू किया. इस मंदिर में भी अध्यात्म और सभी परंपरा के दर्शन होते हैं. यहां रामायण, महाभारत का म्यूजियम बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा इस्कॉन जिस तरह से सेवा के भाव से काम कर रही है, हमारी सरकार भी ऐसे ही काम कर रही है. सेवा की यही भावना सच्चा सामाजिक न्याय लाती है। सेवा ही सच्चे सेक्युलरिज्म का प्रतीक है. हमारी सरकार कृष्णा सर्किट के माध्यम से देश के अलग-अलग तीर्थों और धार्मिक स्थानों को जोड़ रही है।

गौरतलब है कि खारघर में बनाए गए इस भव्य इस्कॉन मंदिर को सफेद और भूरे संगमरमर के विशेष पत्थरों से निर्माण किया गया है। इस मंदिर के निर्माण की लागत करीब 200 रुपये है. यहां दशावतार मंदिर के दरवाजे चांदी के बनाए गए हैं। जिन पर गदा, शंख, चक्र और ध्वजा की सुनहरी छवियां उकेरी गई हैं। वहीं मंदिर के मुख्य भाग को भगवान कृष्ण की 3डी पेंटिंग से सजाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments