Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलनेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR, बिहार और बंगाल तक महसूस...

नेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR, बिहार और बंगाल तक महसूस किए गए झटके

NRI SANJH JALANDHAR (6 JANUARY)

हिल गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप सुबह 6:35 बजे नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में आया। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके दिल्ली-NCR,बिहार के कुछ हिस्सों समेत कई उत्तर भारतीय शहरों में महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप सुबह 6:35 बजे आया। भूकंप का केंद्र नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में था। 

बिहार के कई सीमावर्ती इलाकों में महसूस हुए झटके
मंगलवार की सुबह नेपाल में आए भूकंप से बिहार के कई सीमावर्ती शहरी कांप उठे। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की वजह से फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप की वजह से लोगों में थोड़ी देर के लिए भय का माहौल पैदा हो गया। झटकों के रुकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

बिहार के शिवहर और सीतामढ़ी में भूकंप के झटके
नेपाल में आए इस भूकंप का असर, बिहार के शिवहर और सीतामढ़ी में भी महसूस किए गए। दोनों जिलों में सुबह के समय इस झटके के महसूस होने के बाद लोग हैरान रह गए। जिन लोगों को भी झटके महसूस हुए उन्होंने दूसरे लोगों को भूकंप के बारे में आगाह करना शुरू कर दिया। शिवहर के शख्स दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अचानक कुर्सियां और पंखे हिलने लगे। इसके बाद हम शोर मचाते हुए बाहर निकले। थोड़ी ही देर में लोग घरों से बाहर निकल आए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments