NRI SANJH JALANDHAR (29 DECEMBER)
पूर्व प्रधानमंत्री मनमाेहन सिंह (Manmohan Singh) की अस्थियों को गुरुद्वारा मजनू का टीला (Majnu ka tilla साहिब के पास यमुना घाट दिल्ली (Delhi) में विसर्जित किया गया. रविवार को गुरुद्वारा मजनू का टीला साहिब के पास यमुना घाट (Yamuna Ghat) पर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का कीर्तन पाठ, संगीतमय श्रद्धांजलि सभा और अरदास किया गया. शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राष्ट्रीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया गया था. 26 दिसंबर को मनमोहन सिंह का निधन हुआ था. उन्होंने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स (AIIMS) में अंतिम सांस ली।
शनिवार को निगमबोध घाट पर उनके अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन रविवार को कर किया गया. इस कार्यक्रम में उनके परिवार के साथ-साथ उनके मित्र, सहकर्मी और सरकार की जानी-मानी हस्तियाँ भी शामिल हुईं, जिन्होंने पूर्व पीएम को अंतिम विदाई दी।


