Tuesday, September 8, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलBIG BREAKING: कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश, अजरबैजान एयरलाइंस का विमान अकातू में...

BIG BREAKING: कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश, अजरबैजान एयरलाइंस का विमान अकातू में हुआ दुर्घटना, 42 लोगों की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (25 DECEMBER)

Plane Crash in Kazakhstan: इस वक्त की बड़ी खबर कजाकिस्तान से आई है। कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश हुआ है। अजरबैजान एयरलाइंस (Azerbaijan Airlines) का विमान कजाकिस्तान के अकातू में दुर्घटना का शिकार हो गया है। प्लेन में प्लेन में 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स समेत 72 लोग थे। इनमें 42 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 30 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से 22 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विमान के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें विमान को गिरते देखा जा सकता है। लैंडिंग के हिसाब से उसकी गति बहुत ज्यादा दिख रही है।

रूसी समाचार एजेंसियों ने इस हादसे का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि अजरबैजान का विमान बाकू से ग्रोन्जी के लिए जा रहा था। एजेंसियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था।

प्लेन ने क्रैश होने से पहले उसने एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे और इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी थी। प्लेन अजरबैजान एयरलाइन्स का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि विमान के क्रैश होते है उसमें आग लग गई। वहीं बीबीसी के मुताबिक विमान में आग को बुझा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments