Thursday, September 10, 2026

Google search engine
HomeनेशनलDelhi Weather: दिल्ली में बूंदाबांदी, कोहरा और शीत लहर भी तेज

Delhi Weather: दिल्ली में बूंदाबांदी, कोहरा और शीत लहर भी तेज

NRI SANJH JALANDHAR (23 DECEMBER)

दिल्ली में कड़ाके की ठंड अब लोगों को सताने लगी है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज दिन की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई। IMD ने अगले 5 दिनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दिल्लीवासियों के लिए अगले कुछ दिन काफी मुश्किल भरा साबित हो सकता है। सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली का मौसम बदल रहा है, इसलिए मौसम विभाग ने 24 और 25 दिसंबर के लिए एक यलो अलर्ट जारी किया है. दोनों दिन सुबह सघन कोहरा रहने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली के छह इलाकों में प्रदूषण गंभीर: रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 409 था, जिसमें छह इलाकों का प्रदूषण अति गंभीर था।

दिल्ली, एनसीआर के पड़ोसी शहरों नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह के समय अधिकांश जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा तथा कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा रहने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि सुबह के समय आसमान में आंशिक बादल रहेगा और हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी. शाम और रात में धुंध और हल्का कोहरा रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments