Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया ‘योद्धा’ का नया पोस्टर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया ‘योद्धा’ का नया पोस्टर

NRI SANJH JALANDHAR (19 February

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। उन्हें बॉलीवुड में करीब 10 साल हो गए हैं। वे अब तक कई शानदार भूमिकाएं निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूट चुके हैं। पिछले महीने जनवरी में सिद्धार्थ ने OTT प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू किया। सिद्धार्थ, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के अभिनय से सजी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ हिट रही। अब सिद्धार्थ फिल्म ‘योद्धा’ में धांसू रोल में नजर आएंगे।

सिद्धार्थ ने ‘योद्धा’ का एक नया पोस्टर शेयर किया। पोस्ट में सिद्धार्थ हाथ में बंदूक लिए लक्ष्य पर निशाना साध रहे हैं। सिद्धार्थ की आंखों में फाइट करने की भूख साफ दिखाई दे रही है, जिसे देख लोग रोमांचित हो गए। सिद्धार्थ ने कैप्शन में जानकारी दी कि 19 फरवरी के दिन 1 बजे मूवी का टीजर आउट हुआ है।

फिल्म की टैगलाइन ‘ब्रेस फॉर इम्पैक्ट’ भी ध्यान खींचती है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया। ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ के साथ दिशा पटानी और राशि खन्ना भी हैं। फिल्म का डायरेक्शन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म प्राइम वीडियो, धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसिपल फिल्म्स ने बनाई है। प्रोडक्शन टीम में हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments