NRI SANJH JALANDHAR (20 January,)
लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के सरकारी आवास पर शुक्रवार देर रात गोली चलने की सुचना मिली है | सीआईएसएफ जवान की ड्यूटी रोज गार्डन के पास बिट्टू के सरकारी घर पर थी। पिस्तौल से चली गोली गर्दन में घुस गई और सिर से पार हो गई। हादसा देर रात हुआ। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संदीप की संदिग्ध हालात में मौत के बाद थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उस वक्त बिट्टू घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे।


