Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमैं जाऊँगा अयोध्या, जिसको जो ऐक्शन लेना है ले - पूर्व क्रिकेटर...

मैं जाऊँगा अयोध्या, जिसको जो ऐक्शन लेना है ले – पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह

NRI SANJH JALANDHAR(20 January)

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। हर कोई इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। इस बीच जहां दुनियाभर के नेता, अभिनेता और स्पोर्ट्स स्टार्स को 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या आने का न्यौता मिल रहा है तो विपक्षी पार्टियां यह कहते हुए आने से इनकार कर रही हैं कि यह बीजेपी सरकार और पीएम मोदी का पॉलिटिकल एजेंडा है। खैर, इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दिन एक ऐतिहासिक दिन होगा। वह अयोध्या जाएंगे और अगर किसी पार्टी को बुरा लगता है तो लगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में आने की अपील भी की है।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा, “कौन क्या कहता है, ये अलग बात है। सही बात ये है कि ये जो मंदिर… धाम… बनने जा रहा है, ये हम सबका सौभाग्य है कि हमारे दौर में ये सब चीजें हो रही हैं। हमें वहाँ जाना चाहिए और आशीर्वाद लेना चाहिए। मैं तो यही कहूँगा कि कोई जाए या ना जाए, मेरी जो भगवान में आस्था है और मेरा जो यकीन है, मैं तो जरूर जाऊँगा।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments