Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलरामधुन से मग्न हो रहे यात्री, अयोध्या रुट की बसों पर चलने...

रामधुन से मग्न हो रहे यात्री, अयोध्या रुट की बसों पर चलने लगे श्री राम के जैकारे

NRI SANJH JALANDHAR (10 January)

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है। वहीं पूरे देश में लोग अयोध्या पहुंचने शुरु हो चुके है। क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या में रहने के लिए जगह नहीं मिलेगी। वहीं अयोध्या जाने वाली सभी बसों में म्यूजिक बॉक्स लगाने की योजना है। इस रूट की बसों में म्यूजिक बॉक्स लगाने की कार्रवाई पूरी की गई है। उनमें रामधुन और भजनों को बजाया जाना शुरू किया गया है। वहीं, अवध बस अड्‌डे को भी नया लुक दिया जा रहा है। यहां पर जल्द ही नया गेट बनकर तैयार हो जाएगा।


निगम ने अयोध्या होकर जाने वाली 933 में से 335 बसों में म्यूजिक बॉक्स लगा दिए हैं। शेष 598 बसों में भी इसकी प्रक्रिया जारी है। लखनऊ: लखनऊ से अयोध्या जाने वाली परिवहन निगम की बसों में भजन और रामधुन सुनाई देने लगी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस को लेकर गोरखपुर-अयोध्या, वाराणसी-अयोध्या, प्रयागराज-अयोध्या, लखनऊ-अयोध्या, चित्रकूट-प्रयागराज-अयोध्या रूट पर यात्रियों की भीड़ में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी।
परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी क्षेत्रीय अधिकारी चालकों और परिचालकों के साथ लगातार बातचीत करें। उन्हें यात्रियों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए प्रशिक्षण दें। बस अड्डों और बसों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। अयोध्या के रूट के सभी बस स्टेशन और संचालित होने वाली बसों की साज-सज्जा करायें, जिससे कि यात्रियों का मन अयोध्या धाम पहुंचने तक प्रसन्न रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments