NRI SANJH JALANDHAR,(30 January)
चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था। लेकिन इस गठबंधन का कोई भी फायदा दोनों पार्टियों को नहीं मिल सका। मेयर का चुनाव भाजपा के पार्षद मनोज सोनकर ने जीत लिया है।
मनोज सोनकर ने आप-कांग्रेस के I.N.D.I.A कैंडिडेट कुलदीप टीटा को 4 वोटों से हरा दिया। मेयर चुनाव के लिए सांसद और 35 पार्षदों ने वोट डाला। जिनमें से भाजपा के मनोज को 16 और आप-कांग्रेस कैंडिडेट को 12 वोटें मिली, जबकि 8 वोटें काउंटिंग में शामिल नहीं की गईं। हालांकि यह इनवैलिड हुई या कोई और वजह थी इसके बारे में अभी पता नहीं चला है।
खास बात यह है कि भाजपा और विपक्षी दलों के I.N.D.I.A का देशभर में यह पहला सीधा मुकाबला था। जिसे जीतने में BJP कामयाब रही।


