NRI SANJH JALANDHAR (30 January)
थाना एक के अधीन आते बस्ती बाबा खेल नहर के पास मंगलवार सुबह एक अध जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही इस घटना के बारे में पुलिस को पता लगा तो तुरंत मौके पर जाकर लाश को कब्जे पर लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें 12: बजे के करीब सूचना मिली थी। वही आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके लाश को खुर्द बुर्द करने की कोशिश की गई है वहीं पुलिस जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी भी बंगाल में लगी हुई है।


