NRI SANJH JALANDHAR (15 JANUARY)
सोशल मीडिया पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह गेमिंग के लिए प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन यह असली तेंदुलकर नहीं बल्कि फर्जी तेंदुलकर है। बता दे की डीपफेक का शिकार सचिन तेंदुलकर भी हो गए हैं। अपनी फर्जी वीडियो को लेकर उन्होंने अपनी वॉल पर पोस्ट किया है कि वह प्रचार नहीं कर रहे इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने जैसे ही पोस्ट को डाला तो कैबिनेट मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बयान दिया है कि डीपफेक समाज के लिए काफी घातक हो सकता है. इस पर सभी प्लेटफॉर्मों को सख्त रहने और नियमों का सख्त पालन करने की जरूरत है। इस पर कड़ा नियम भी बनाया जा सकता है।


