NRI SANJH JALANDHAR (15 JANUARy)
NDPS के मामले में भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा नाभा जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद खैहरा ने पंजाब सरकार और सीएम भगवंत मान पर हमला बोला है।
सुखपाल खैहरा ने कहा कि मुझे सच बोलने की सजा दी गई है। मेरी बैरक के अंदर कैमरे लगाए गए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छोटे दिल और कायर इंसान हैं।
सुखपाल खैहरा के बेटे ने कहा कि ईश्वर की कृपा और आप सभी की प्रार्थनाओं से वह जमानत पर बाहर आ गए हैं। सच को कुछ समय के लिए परेशान जरूर किया जा सकता है पर सच को हराया नहीं जा सकता। मेरे पिता जल्द ही आप सभी के बीच होंगे।
इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी
आपको बता दें कि कांग्रेस के विधायक खैहरा को पहले 2015 के ड्रग रैकेट मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उन पर 8 साल पहले सरहद पार से आई 2 किलो हेरोइन से संबंध होने के आरोप लगे थे।
इस मामले में उनको कोर्ट से जमानत मिल गई। इससे पहले कि वे जेल से बाहर आते पुलिस ने 4 जनवरी को थाना सुभानपुर में महिला रणजीत कौर की शिकायत पर धारा 195-A और 506 IPC के तहत FIR दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। अब वे महिला केस में जेल में हैं।




