NRI SANJH JALANDHAR (7 february)
बिहार के पटना में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है। प्रख्यात चिकित्सक और विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री DR RN SINGH से असामाजिक तत्व ने फोन पर रंगदारी मांगी है। इसकी सूचना कंकड़बाग थाने को दी गई है। डॉक्टर आरएन सिंह ने इसकी लिखित पुलिस को दी है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
बता दें कि DR. RN SINGH पटना के प्रख्यात चिकित्सक ऑर्थोपेडिक हैं। उन्होंने लिखित शिकायत में बताया कि उनसे किसी ने फोन कर रंगदारी मांगी है। जानकारी मिलते ही कंकड़बाग थाने की पुलिस के द्वारा मामले की तहकीकात की गई। रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले की पुष्टि पटना ईस्ट एसपी भरत सोनी ने की है।
“एक शिकायत मिली है, जिसमें पटना के डॉक्टर आरएन सिंह से रंगदारी की मांग की गई है। मामले की शिकायत दर्ज कर तहकीकात की गई। फोन पर रंगदारी मांगने वाले अपराधी की पहचान कर ली गई है। जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस इसके लिए छापेमारी कर रही है।


