NRI SANJH JALANDHAR(14 February)
जालंधर के NRI व्यक्ति हरजिंदर सिंह ने चांद पर एक-एक एकड़ के 2 प्लाट खरीदे। जिसमें हरजिंदर ने एक प्लॉट पत्नी के नाम कर उसे बर्थडे का गिफ्ट दिया, जबकि दूसरा प्लॉट बचपन के दोस्त के नाम करवा दिया। NRI हरजिंदर सिंह जालंधर के जंडियाला मजकी के रहने वाले हैं।

अमेरिका की वेबसाइट से खरीदी चांद पर जगह
हरजिंदर सिंह कुछ ही दिन पहले इटली से जालंधर आए। हरजिंदर ने चांद पर जगह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की एक सरकारी वेबसाइट से खरीदी है। जबकि इसका सारा प्रोसेस ऑनलाइन हुआ।
हरजिंदर ने बताया उन्हे कही से जानकारी मिली थी यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की एक वेबसाइट से चांद पर जमीन खरीदी जाती है। जिसके बाद उन्होंने सारा इसका प्रोसेस पता किया और चांद पर 2 प्लाट खरीदे। वहीं एक प्लाट पत्नी को जन्मदिन वाले दिन गिफ्ट किया और दूसरा दोस्त को।
बचपन के दोस्त के नाम किया चांद
हरजिंदर सिंह ने कहा उनका दोस्त सुखजीत जालंधर में रहता है। सुखजीत ने बातों बातों में कहा था कि मुझे भी भाई चांद पर प्लॉट लेना है। जिसके बाद एक प्लॉट दोस्त के नाम कर दिया। हरजिंदर ने बताया कि हम दोनों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। हमारा जन्म यहीं हुआ, एक साथ खेले और बड़े हुए। जिसके कारण मैंने अपना एक प्लाट दोस्त के नाम कर दिया।
दूसरों से अलग गिफ्ट देने की थी ख्वाहिश
हरजिंदर ने कहा कि दोनों प्लॉट 1-1 एकड़ के हैं। मेरी ख्वाहिश थी कि मैं अपनी पत्नी को दूसरों से अलग गिफ्ट दूं। जिसके कारण फैसला लिया कि में पत्नी को चांद पर जगह लेकर दूंगा।
जाने कैसे खरीदी जाती है चांद पर जमीन
चांद पर जमीन खरीदने के लिए लूना सोसायटी इंटरनेशनल और इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री के जरिए खरीदी जा सकती है। इसके नियमों के अनुसार चांद पर कम से कम 1 एकड़ जमीन खरीदी जा सकती है। जिसका सारा प्रोसेस ऑनलाइन होता है। इसका सारा पैसा यूएस डॉलर में लिया जाता है।
क्या है चंद्रमा पर जमीन की कीमत
Lunarregistry.com के अनुसार, चांद पर एक एकड़ जमीन की कीमत USD 37.50 यानि करीब 3075 रुपए है। वहीं Outer Space Treaty 1967 अनुसार , अंतरिक्ष के किसी भी ग्रह या फिर चांद पर किसी भी एक देश या व्यक्ति का अधिकार नहीं है। चांद पर बेशक किसी भी देश का झंडा लगा हो, लेकिन चांद का मालिक कोई नहीं बन सकता।


