Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबतेज रफ्तार कार ने ASI को मारी टक्कर, गंभीर घायल

तेज रफ्तार कार ने ASI को मारी टक्कर, गंभीर घायल

NRI SANJH JALANDHAR (12 January)

नकोदर शाहकोट के हाईवे पर कावा वाला पतन (सतलुज दरिया) पर लगे हुए हाईटेक नाके पर खड़े एक एएसआई को एक तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार वीरवार को हाईटेक नाके पर खड़े एएसआई ने मोगा की और से आ रही एक जेन कार को जब रुकने का इशारा किया तो उक्त कार चालक ने रुकने की बजाए कार की स्पीड बड़ा दी। जिस दौरान उक्त एएसआई को टक्कर मार दी। और कार चालक मौके से फरार हो गया।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

घायल ए एस आई की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे के दौरान एएसआई को तुरंत पहले शाहकोट के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से पहले उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत को देख डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत डी एम सी लुधियाना रेफर कर दिया।थाना शाहकोट के इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। इसके नंबर के आधार पर आरोपी को भी जल्द ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments