Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबखड़ी ट्राली से टकराई कार, 4 की मौत

खड़ी ट्राली से टकराई कार, 4 की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (12 January)

तरनतारन में श्री दरबार साहिब से लौट रहे 4 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान परमजीत सिंह, गुरदेव सिंह, रोबिन सिंह और राजवीर सिंह के रूप में हुई है। तरनतारन के अंतर्गत हरिके पत्तन पुल पर खड़े ट्राले से कार टकरा गई। जिसके कारण 4 युवकों की मौके पर मौत हो गई। 

मृतक युवकों के परिजनों ने बताया कि चारों युवक श्री दरबार साहिब में माथा टेकने गए थे और जब वे सभी गांव लौट रहे थे तो रास्ते में उनके साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा कल रात करीब 12 बजे हुआ। हाईवे पर एक कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया जिसके पीछे एक ट्राली खड़ी थी। घने कोहरे के कारण स्विफ्ट कार ट्राली में जा घुसी, हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments