NRI SANJH JALANDHAR(9 JANUARY)
कमिश्रनरेट पुलिस ने जाली जमानत करवाने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को जाली दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के हाथ बढ़ी सफलता लगी है। जिसको लेकर खुद सीपी स्वप्न शर्मा जांच कर रहे हैं और आरोपियो से पूछताछ भी। आरोपी लिंक हाईप्रोफाइल लोगों के साथ जुड़े हुए हैं। जिन्हें जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि उक्त आरोपी अब तक कितने लोगों की जाली जमानत करवा चुके थे। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र तरलोक सिंह निवासी फत्तू ढींगा (कपूरथला), रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार, सुखदेव कुमार पुत्र मोहन लाल शर्मा, राकेश कुमार पुत्र महेंद्र राम निवासीगण गाखला कॉलोनी (जालंधर), पंकज राम उर्फ गंजू, गुरमीत सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासीगण छेहार्टा (अमृतसर) व जालंधर निवासी जोधा के रुप में हुई है और थाना भार्गव कैंप मेंIPC की धारा 419, 420, 465, 467, 468, 470 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया है
थाना भार्गव कैंप की पुलिस पिछले काफी समय से जाली जमानत को लेकर केस सामने आ रहे थे। एक केस में पुलिस द्वारा वर्किंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़नी शुरू की तो भार्गव कैंप में केस दर्ज किया गया और आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने पहले जालंधर के आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पूछताछ के बाद अमृतसर और कपूरथला के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 122 फर्जी आधार कार्ड, 41 फर्जी जिला कलेक्टर कार्ड और नंबरदार कार्ड, 15 तहसीलदार और नंबरदार की फर्जी मुहरें और 35 फर्द, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर और 7 स्टाम्प पेड व अन्य जाली दस्तावेज बरामद किए।


