NRI SANJH JALANDHAR (10 JULY)
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो कॉल में शेख हसीना प्रदर्शनकारियों को शूटआउट का आदेश देते हुए सुनाई दे रही हैं। यह कॉल 2024 के प्रदर्शनों के दौरान की गई थी। ऑडियो कॉल में छात्रों पर गोली चलाने का आदेश देने की पुष्टि एक प्रख्य़ात ब्रिटिश न्यूज चैनल ने भी की है। वहीं शेख हसीना के कथित लीक ऑडियो ने सभी को चौंका कर रख दिया है।
यह लीक ऑडियो शेख हसीना के फोन से मिला है, जिसे ब्रिटिश न्यूज चैनल ने वैरिफाई भी किया है। इस ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि शेख हसीना ने ही बांग्लादेश में ‘शूट एट साइट’ का ऑर्डर दिया था।
ऑडियो पर क्या है दावा?
बता दें कि इस कथित लीक ऑडियो में शेख हसीना किसी वरिष्ठ सरकारी कर्मचारी से फोन पर बात कर रही हैं। ऐसे में सरकार के खिलाफ शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए उन्होंने यह आदेश दिया था। रिकॉर्डिंग में हसीना को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जानलेवा हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी देते हुए सुना जा सकता है। शेख हसीना ने आदेश दिया कि “वो (प्रदर्शनकारी) जहां भी दिखें उन्हें गोली मार दो।


